फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   किराणा स्टोर में डकैती डालने वाले बदमाशों का सुराग नहीं

किराणा स्टोर में डकैती डालने वाले बदमाशों का सुराग नहीं

Sat, 22 Dec 2018 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
किराणा स्टोर में डकैती डालने वाले बदमाशों का सुराग नहीं

विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव जाखोदा स्थित किरयाणा स्टोर में हुई डकैती की वारदात को दो दिन बीत गए हैं, लेकिन डकैती डालने वाले बदमाशों का अभी तक कुछ सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस दावा जरूर कर रही है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन पिछली वारदातों में भी पुलिस के ये दावे, मात्र दावे ही रहे।
बुधवार की रात करीब दस बजे चार बदमाश जाखोदा गांव में स्थित एक किरयाणा स्टोर में घुस गए थे। इन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर संचालक रणबीर से से हाथापाई की और गन की बट मारकर उनसे 90 हजार रुपये लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद शटर बंद कर ये क्रेटा कार में सवार होकर भाग गए। मात्र 47 सेकेंड में हुई यह वारदात बदमाशों ने पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दी थी। पीछे कच्चे रास्ते से ये किरयाणा स्टोर पर पहुंचे। दूर गाड़ी खड़ी करके चार बदमाश बाहर निकले और दुकान में घुसे। जब तक ये रुपये छीनकर भाग निकले गाड़ी आ चुकी थी, चलती गाड़ी में बैठकर ये फरार हो गए। हालांकि सीसीटीवी में चार ही बदमाश दिखाई दिए, लेकिन आशंका है कि गाड़ी में एक ड्राइवर के अलावा और अन्य बदमाश भी मौजूद रहे होंगे।
विज्ञापन

शिकायत पर आसोदा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया और मौके पर जाकर साक्ष्य भी जुटाए। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे भी दिखाई दिए हैं। कद-काठी और पहनावे से बदमाश लोकल लगते हैं। वारदात के दो दिन बीत जाने के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी तो दूर फिलहाल पहचान भी संभव नहीं हो पाई है। इस संबंध में पुलिस कहती है कि कई टीमें लगी हैं जल्द ही वारदात सुलझाई जाएगी, लेकिन देखना ये है कि कब तक बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ पाएंगे। दरअसल, बीते तीन महीने में इलाके में पांच डकैतियां हुई हैं, इनमें से मात्र एक ही सुलझ पाई है। अन्य वारदातों में दावे सिर्फ दावे ही बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द सुलझाएंगे वारदात
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बदमाशों को पकड़नेे में आसौदा थाने के अलावा दोनों सीआईए की टीमें भी लगी हुई हैं। जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझाई जाएगी।
एसआई सूरजभान, एसएचओ, आसोदा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed