{"_id":"5c1bfbbebdec225729082d5b","slug":"191545337790-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार में आए बदमाश, 47 सेकेंड में किरयाणा स्टोर में डकैती डाल कर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लग्जरी कार में आए बदमाश, 47 सेकेंड में किरयाणा स्टोर में डकैती डाल कर हुए फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इलाके में बदमाश बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात को भी लग्जरी गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने गन प्वाइंट पर जाखोदा में एक किरयाणा स्टोर में डकैती डाल दी। स्टोर संचालक के मुंह पर पिस्तौल अड़ाकर बदमाश 90 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने महज एक मिनट के भीतर इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। वीरवार की शाम तक बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लग पाया था।
गांव जाखोदा के निवासी रणबीर सिंह की गांव के बगड़ी पाने में किरयाणे की दुकान है। बुधवार की रात को करीब दस बजे रणबीर अपनी दुकान पर बैठा था। कर्मचारी आशीद भी दुकान में मौजूद था। दुकान बंद करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान चार बदमाश भीतर घुसे। आते ही उन्होंने कर्मचारी आशीद को कहा कि साइड में हो जा वरना गोली मार दी जाएगी। इससे आशीद भय के मारे साइड हो गया और जमीन पर बैठ गया। दुकानदार रणबीर ने बदमाशों से कहा कि क्या कर रहे हो तो बदमाशों ने कहा चुप रह ताऊ जो ले रहा है जल्दी दे। यह कहते ही बदमाशों ने रणबीर पर पिस्तौल अड़ा दी और गल्ले में हाथ मारकर बैग पकड़ लिया। दो बदमाशों ने रणबीर से रुपयों भरा बैग लेने का प्रयास किया, तो रणबीर ने विरोध किया। फिर एक ने मुंह पर पिस्तौल तान दी और दूसरे ने सिर व कंधे पर पिस्तौल के बट मारना शुरू कर दिए। चोट लगने पर बैग हाथ से छूट गया और बदमाश शटर डाउन कर फरार हो गए। बैग में 90 हजार रुपये की नकदी थी। इसके बाद रणबीर ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आसौदा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इलाके में घेराबंदी भी की गई, लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं लग पाया।
बदमाशों ने मात्र 47 सेकेंड में की वारदात
डकैती की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। बदमाश गांव के कच्चे रास्ते से किरयाणा स्टोर तक पहुंचे थे। 9 बजकर 58 मिनट और 55 सेकेंड पर चार बदमाश कैमरे में नजर आते हैं। 9 बजकर 59 मिनट और 7 सेकेंड में चारों दुकान के भीतर घुस जाते हैं। दुकानदार के साथ मारपीट व रुपये छीनने की वारदात करने में महज 47 सेकेंड का समय लगाते हैं और 9 बजकर 59 मिनट 54 सेकेंड पर निकल जाते हैं। हालांकि कैमरे में चार ही बदमाश दिखाई दे रहे हैं लेकिन क्रेटा गाड़ी में और बदमाश होने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
तीन महीने में पांच डकैती, एक सुलझी
गत दो अक्तूबर को खेड़का गुर्जर स्थित वाटर बूस्टर पर बदमाशों ने डकैती डाली। 9 नवंबर को रोहद स्थित आश्रम में डकैतों ने महंत व शिष्यों से मारपीट कर घुसकर 63 हजार रुपये, चांदी का सामान व मोबाइल लूटा। 23 नवंबर की रात को गांव नूना माजरा स्थित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने डकैती की वारदात की।
8 दिसंबर को गांव टांडाहेड़ी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में घुसकर कई बदमाशों ने कर्मचारियों से मारपीट कर नकदी व मोबाइल छीन लिए थे। अब जाखोदा में डकैती की वारदात हो गई। इनमें से सिर्फ नूना माजरा वाली वारदात ही सुलझ पाई है, बाकी सभी अनसुलझी हैं।
जल्द सुलझाएंगे वारदात
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस व सीआईए की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगी हुई हैं। जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात सुलझा ली जाएगी।
सूरजभान
एसएचओ, आसौदा थाना