{"_id":"5bf067c7bdec2269475360ce","slug":"191542481863-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवकों पर धारदार हथियार से बोला हमला, बचाव के लिए दुकान में घुसे तो वहां भी पहुंचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवकों पर धारदार हथियार से बोला हमला, बचाव के लिए दुकान में घुसे तो वहां भी पहुंचे
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। सैनीपुरा मोहल्ले निवासी दो युवकों पर कुछ बाइक सवार युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में बाइक चालक बच गया जबकि पीछे बैठे युवक नुकीली वस्तु लगने से घायल हो गया। घटना से काठमंडी क्षेत्र में दहशत है। सिटी पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इससे पहले हमलावर बाइकों पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राहुल सैनी ने बताया कि वह अपने साथी प्रीतम के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से काठमंडी क्षेत्र में आया था। वे बाइक पर जा रहे थे कि इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने उसकी कमर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके तुरंत बाद प्रीतम ने बाइक रोकी तो वह जान बचाने के लिए एक दुकान में घुस गया जबकि उसका साथी भी वहां से भाग खड़ा हुआ। घायल ने बताया कि हमलावर भी उसके पीछे दुकान में घुसे और शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोग एकत्रित होने लगे। उनको देखकर हमलावर मौके से भाग गए। हालांकि पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। वहीं, इस घटनाक्रम से काठमंडी क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इसके बाद बाइक सवार युवक सिटी पुलिस थाने पहुंचे और अपनी लिखित शिकायत दर्ज कराई। घायल राहुल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल मंजीत ढाका ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की है और घायल के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह हमला किसी पुरानी कहासुनी के चलते किया गया है।