{"_id":"5bb51d9a867a557ed62a5ee5","slug":"191538596250-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दरवाजा फायरिंग मामला: तिहाड़ जेल में बंद हंसा चरखी को प्रोडेक्षन वारंट पर लाई पुलिस, कोर्ट से लिया आठ दिन का रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरखी दरवाजा फायरिंग मामला: तिहाड़ जेल में बंद हंसा चरखी को प्रोडेक्षन वारंट पर लाई पुलिस, कोर्ट से लिया आठ दिन का रिमांड
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी। चरखी दरवाजा क्षेत्र निवासी नंबरदार रामकिशन के घर में फायरिंग और तोड़फोड़ मामले के आरोपी और हत्या मामले में तिहाड़ जेल में सजायाफ्ता हंसा चरखी को सिटी थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है। नंबरदार के बेटे राकेश पर फायरिंग करने के आरोपियों में हंसा नामजद था। पुलिस सूत्रों की मानें तो हंसा उस समय पैरोल पर बाहर आया हुआ था। गत 25 अगस्त को चरखी दरवाजा क्षेत्र में हुई इस वारदात के चार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
ज्ञात रहे कि पुलिस को दी शिकायत में राकेश ने बताया था कि गत 25 अगस्त को वह घर पर था। दोपहर के समय गाड़ियों में सवार होकर करीब 35-40 युवक वहां आए। उक्त युवकों ने उसके घर पर फायरिंग की और इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। उक्त युवकों ने घर में घुसने के बाद उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की। राकेश ने छत से कूदकर इनसे अपना पीछा छुड़वाया था। सिटी थाना पुलिस ने राकेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस संबंध में पुलिस अब तक अक्षय उर्फ शहजादा, अजेंद्र, मंजीत और प्रदीप को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सिटी थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि इस मामले में हंसा चरखी को पुलिस तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर आठ दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है।