{"_id":"5b2bfa5b4f1c1b64068b7774","slug":"191529608795-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहड़ में मिला व्यक्ति का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोहड़ में मिला व्यक्ति का शव
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बादली। गांव बाढ़सा में स्थित जोहड़ में वीरवार की दोपहर एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मृतक की पहचान दिल्ली के बक्करवारा क्षेत्र के निवासी संजीव (45) के तौर पर हुई है। बताते हैं कि गत 19 जून को बक्करवारा से यहां बाढ़सा में बारात आई थी। बारात में आया एक व्यक्ति लापता हो गया था। इस संबंध में पुलिस को भी सूचना दी गई थी। वीरवार की दोपहर जब ग्रामीण तालाब की ओर गए तो किसी की नजर तालाब में तैर रहे शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही बादली चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पहचान के प्रयास किए तो पहचान संजीव के तौर पर हुई। इसके बाद पुलिस शव को नागरिक अस्पताल ले गई। यहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।