{"_id":"5ace6e684f1c1bbb3d8b49f6","slug":"191523478120-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट लेकर पिकअप गाड़ी से उड़ाए एक लाख 70 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिफ्ट लेकर पिकअप गाड़ी से उड़ाए एक लाख 70 हजार
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बेरी (झज्जर)।
कलानौर मार्ग पर एक पिकअप चालक को अपनी बातों में उलझा कर तीन शातिर महिलाओं ने उसके डैश बोर्ड में रखे एक लाख 70 हजार रुपये पर हाथ साफ कर लिया। महिलाएं कौन थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी महिलाओं के पेरना समुदाय से होने की बात कही जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत के अनुसार हांसी निवासी रोहताश सुबह करीब पांच बजे अपने क्षेत्र से एक भैंस को पिकअप गाड़ी में फरीदाबाद छोड़ने के लिए गया था। बुधवार की अल सुबह जब वह फरीदाबाद से भैंस को छोड़कर वापिस अपने शहर लौट रहा था तो बेरी-कलौनार मार्ग पर उसके साथ तीन शातिर महिलाओं ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित रोहतास के अनुसार बेरी के जन्नत होटल के पास तीन महिलाएं उसे सड़क पर खड़ी मिली। उन्होंने हाथ का इशारा देकर लिफ्ट मांगी।
रोहतास के अनुसार इन महिलाओं में से एक महिला पिकअप गाड़ी के पीछे व दो महिलाएं उसके साथ पिकअप गाड़ी के केबिन में बैठ गई। उसके साथ बैठी इन दो महिलाओं ने उसे अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझा कर उसके डैश बोर्ड में रखे एक लाख 70 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पैसों पर हाथ साफ करने के बाद महिलाएं ढराणा मोड़ के पास उतर गई। रोहतास ने कलानौर जाकर पैसे चेक किए तो पैसे गायब मिले। रोहतास ने आकर महिलाओं को ढराणा मोड़ पर देखा, लेकिन तब तक यह महिलाएं वहां से जा चुकी थी।
विज्ञापन
वर्जन
पिकअप चालक रोहतास की शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, महिलाओं का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। पीड़ित के द्वारा बताई गई बातों से महिलाएं पेरना समुदाय की लग रही हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- सतबीर, जांच अधिकारी, बेरी शहर चौकी।