फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सड़क हादसे में सेना के जवान सहित 2 की मौत

सड़क हादसे में सेना के जवान सहित 2 की मौत

Thu, 22 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में सेना के जवान सहित 2 की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जौंधी गांव के पास सड़क हादसे में लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार बिरधाना गांव निवासी कुलदीप सेना की आर्मी मेडिकल कोर बटालियन में तैनात था। जोकि दस दिन पूर्व छुट्टी लेकर गांव आया था। गांव में उसके मकान में पत्थर लगाने का कार्य चल रहा था। इसके लिए मिस्त्री झज्जर से आते थे। इन्हीं मिस्त्रियों को छोड़ने के लिए वह बाइक लेकर गांव से झज्जर आ रहा था। वह जैसे ही जौंधी गांव के पास पहुंचा तो उसकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में कुलदीप व दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से करनी चाही तो मृतक का पूूरा पता खून से सन जाने के कारण पढ़ा नहीं जा सका। इसलिए शव को पहचान के लिए डेड हाउस में रखवा दिया है। वहीं, हादसे में मिस्त्री भीमसेन व दीपू भी गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। शवों का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed