फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   संतुलन बिगड़ने से अमरूद से भरी पिकअप पलटी

संतुलन बिगड़ने से अमरूद से भरी पिकअप पलटी

Tue, 06 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
संतुलन बिगड़ने से अमरूद से भरी पिकअप पलटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी (झज्जर)।
सोमवार की सुबह झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव चमनपुरा के पास अमरूद से लदी एक पिकअप गाड़ी पलट गई। इस गाड़ी के चालक और हेल्पर को वहां ग्रामीणों ने खिड़की के शीशे तोड़कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। बाद में चालक को गंभीर हालत में पुलिस की मदद से ग्रामीणों ने ही रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया। चालक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
राजस्थान के माधोपुर से अमरूद से लदी एक पिकअप गाड़ी बीती शाम चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई थी। इस गाड़ी को चंडीगढ़ निवासी चालक मुकेश चला रहा था। जब सोमवार को यह पिकअप गाड़ी गांव चमनपुरा के पास पहुंची तो वहां सर्विस लाइन पर लगी रेलिंग के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए कुछ दूरी पर जाकर पलट गई। घटनास्थल पर कुछ ही दूरी पर मौजूद जब ग्रामीणों ने इस हादसे को देखा तो काफी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गए और उन्होंने बड़ी मुश्किल से गाड़ी के शीशे तोड़कर चालक मुकेश और हेल्पर संजय को बाहर निकाला। बाहर निकाले जाने के बाद चालक संजय अचेत हो गया और उसे उसी समय पुलिस की मदद से रोहतक पीजीआई ले जाया गया। देर शाम तक पीजीआई में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

वर्जन
गांव चमनपुरा के पास अमरूद से भरी पिकअप गाड़ी के पलटने की सूचना मिली थी। हादसे में पिकअप में सवार हेल्पर संजय निवासी चंडीगढ़ को चोटें आई थीं, देर शाम पीजीआई रोहतक में उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। चालक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योमेश कुमार, दुजाना, चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed