फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   4 एसएचओ के थाने बदल, दो को मिली पोस्टिंग

4 एसएचओ के थाने बदल, दो को मिली पोस्टिंग

Sat, 06 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
4 एसएचओ के थाने बदल, दो को मिली पोस्टिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पुलिस कप्तान के द्वारा नए साल में सिस्टम सुधार करने के उद्देश्य से कांस्टेबल से इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के तबादले किए हैं। वीरवार को देर शाम जारी हुई 157 पुलिस कर्मियों के तबादलों की सूची में जिले के छह थानों को नए इंचार्ज मिले हैं।
पुलिस महकमे में नए प्रयोगों के लिए वैसे तो एसएसपी सतीश बालन काफी चर्चित हैं लेकिन झज्जर में टेस्ट के आधार पर पोस्टिंग देकर पिछले साल नया कार्य किया था। उनमें से कुछ मुलाजिमों का दूसरी जगह तबादला होने के कारण फिर से सही समन्वय स्थापित करने के लिए एसएसपी बी सतीश बालन ने वीरवार को 157 कर्मियों के तबादलों की लिस्ट जारी की। इसके चलते पूरे जिले में लगभग हर थाना-चौकी से कोई न कोई पुलिसकर्मी इधर से उधर हुआ है। वहीं, एसपी कार्यालय से भी कुछ लोगों को फील्ड में भेजा गया है तो पोस्टिंग की बाट जोह रहे पुलिस लाइन वालों को नई पोस्टिंग दी गई है।
विज्ञापन

इन थानों को मिले नए इंचार्ज
इंस्पेक्टर सोमवीर सिंह को पुलिस लाइन झज्जर से थाना झज्जर, इंस्पेेक्टर सुमित कुमार को थाना झज्जर से सीआईए झज्जर, इंस्पेक्टर ललित कुमार को थाना साल्हावास से सिटी थाना बहादुरगढ़, इंस्पेक्टर संदीप हुड्डा को थाना बेरी से थाना साल्हावास, जसवीर सिंह को पुलिस लाइन से सीआईए स्टाफ बहादुरगढ़, सब इंस्पेक्टर तेलूराम को थाना बेरी का इंचार्ज बनाया गया है। वहीं, आसौदा चौकी इंचार्ज सूरजभान को सिटी थाना बहादुरगढ़ में भेजा गया है तथा आसौदा चौकी इंचार्ज दयाचंद को बहादुरगढ़ सिटी थाना भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तबादले सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं। थानों और कुछ चौकियों में पद खाली थे, उनको पूरा करने लिए व्यवस्था में फेरबदल किया गया है।
बी सतीश बालन, एसएसपी झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed