फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   वार्ता की टेबल पर आए वकील लेकिन नहीं बन पाई सहमति

वार्ता की टेबल पर आए वकील लेकिन नहीं बन पाई सहमति

Wed, 13 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
वार्ता की टेबल पर आए वकील लेकिन नहीं बन पाई सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
वर्क सस्पेंड कर धरना दे रही झज्जर बार एसोसिएशन मंगलवार को डीसी के संदेश पर वार्ता के लिए राजी हुई। जिस पर पुलिस प्रशासन और बार प्रतिनिधिमंडल के बीच डीसी की मध्यस्थता से बैठक हुई। बैठक में एसपी ने अधिकतर मांगों पर सहमति जताई। वहीं, पूरे मामले को निपटाने के लिए इस दौरान एसपी सतीश बालन के द्वारा खेद भी प्रकट किया गया। प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान प्रस्ताव रखा कि अगर पूरे प्रकरण पर वकील सहमति जताते हैं तो वे डीएसपी राजीव को झज्जर की बजाए किसी दूसरे थाने का चार्ज दे देंगे। लेकिन इस पर वकीलों ने मना कर दिया। बार प्रतिनिधिमंडल डीएसपी राजीव व एसएचओ सुरेंद्र के निलंबन की मांग पर अड़े रहे। वहीं, वार्ता के दौरान वकीलों ने नपा गेट पर ताला लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग उठाई। जिस पर भी एसपी की ओर से विवाद निपटने की स्थिति में विचार करने की बात कही गई।

शुक्रवार से बाधित हो रहे हैं कोर्ट कार्य
जमानत के लिए दिल्ली से लाए वकील : नीटू
- गांव गुढ़ा निवासी नीटू ने बताया कि वह अपने भाई की जमानत के लिए दिल्ली से एडवोकेट लेकर आए थे। लेकिन उन्हें कोर्ट में नहीं जाने दिया। नीटू ने बताया कि वकील की फीस उन्हें चुकानी पड़ी लेकिन वर्क सस्पेंड के चलते उनका काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण पिता गया जेल : गौरव
- झज्जर निवासी गौरव ने बताया कि झगड़े के मामले में उसके पिता के खिलाफ दर्ज हुआ था। जिसमें उसके पिता को कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके लिए उन्होंने बाहर से वकील बुलाया था। लेकिन बाहर का वकील भी कोर्ट पेश नहीं हो पाया, जिसके चलते उसके पिता को जेल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइपिस्टों ने किया हड़ताल का समर्थन
प्राईवेट टाइपिस्ट एसोसिएशन झज्जर के सदस्यों ने मंगलवार को बैठक आयोजित की। बैठक में झज्जर के वकीलों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के बारे में चर्चा की और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला बार एसोसिएशन झज्जर के बैनर तले चल रहे आंदोलन का समर्थन किया जाएगा। जिसके बाद टाइपिस्टों का एक प्रतिनिधिमंडल धरना स्थल पर पंडित रमेश चंद्र कौशिक और अशोक मारौत के नेतृत्व में पहुंचा। टाइपिस्टों की ओर से पंडित रमेश चंद्र कौशिक ने मंच से बार एसोसिएशन द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का भरपूर समर्थन किया। प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र कुमार, नरेंद्र मातनहेल, राजेश, सुरेंद्र, ललित, प्रदीप, बिजेंद्र भिंडावास, श्रीनिवास किरडौद, धन सिंह, पवन पाटौदा, राकेश, जीतू जौंधी, जितेंद्र बराणी, जितेंद्र समसपुर माजरा, सुखबीर तलाव, समीर जौंधी, श्रीभगवान सुहरा, चंद्रपाल, सोनी, विजयपाल पलड़ा, मुन्नी, हंसराज, कर्ण सिंह, दयानंद गुलिया, राजेश दादरी तोए आदि शामिल रहे।

नपा गेट पर ताला जड़ने वालों पर हो सकता है मामला दर्ज
डीएसपी के समर्थन में नपा गेट पर ताला जड़ने वाले नपा पार्षदों व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि वकीलों व एसपी के बीच समझौते की टेबल पर इस बारे में भी मंगलवार को चर्चा हुई। वकीलों ने ऐसा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग उठाई है। अगर इस पहलू पर समझौता वार्ता आकर टिकती है तो नपा गेट पर ताला जड़ने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है।

वर्जन
कुछ मुद्दों पर बनी सहमति : कादियान
बार एसोसिएशन झज्जर के प्रधान देवेंद्र कादियान ने बताया कि डीसी कार्यालय में प्रशासन के साथ वार्ता हुई है। उसमें कुछ मुद्दों पर तो सहमति बनी है, लेकिन निलंबन के मामले में अभी कोई सहमति नहीं बनी है। जिसके चलते उनकी हड़ताल जारी रहेगी।


वर्जन
वकीलों की सभी मांगें मान ली हैं : बालन
वार्ता के लिए बार के पास न्यौता भिजवाया गया था, लेकिन वो नहीं पहुंचे। बाद में डीसी की अध्यक्षता में बार प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। जिसमें वकीलों की सभी मांगें मान ली हैं।
- सतीश बालन, एसपी झज्जर।

- नपा गेट पर ताला लगाने वालों के खिलाफ भी हो सकता है मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed