{"_id":"597b7deb4f1c1b47418b4774","slug":"191501265387-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंटनेंस के लिए खड़ी कार से 1.90 लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेंटनेंस के लिए खड़ी कार से 1.90 लाख की नकदी चोरी
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरम्मत के लिए खड़ी कार से 1.90 लाख की नकदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दिल्ली रोड स्थित ऑटो मार्केट में मरम्मत के लिए आई गांव खानपुर निवासी अंकुर की कार से चोरों ने 1.90 लाख चोरी कर लिए। पुलिस ने अंकुर की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव खानपुर निवासी अंकुर कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी कार की मरम्मत करवाने दादरी शहर के दिल्ली राड स्थित ऑटो मार्केट में आया था। उसकी कार की सीट के पीछे लगी चैन में उसने एक लाख 90 हजार की नकदी रख रखी थी। अंकुर ने बताया कि गाड़ी मिस्त्री के पास छोड़कर वह किसी काम से बाजार की तरफ चला गया। कुछ देर बाद वह वापस पहुंचा और कार की सीट पर लगी जेब संभाली तो उसमें रखे एक लाख 90 हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद पीड़ित ने मेकेनिकों से पूछताछ की लेकिन कुछ सुराग नहीं लग पाया। ऐसे में पीड़ित ने रुपये चोरी होने की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।