फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गांव छुड़ानी में व्यक्ति पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचा

गांव छुड़ानी में व्यक्ति पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचा

Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
गांव छुड़ानी में व्यक्ति पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
गांव छुड़ानी में शनिवार सुबह अपने ऑफिस में बैठे ठेकेदारी का काम करने वाले एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावर फायरिंग कर फरार हो गए। गनीमत रही कि इस जानलेवा हमले में व्यक्ति बाल-बाल बच गया। पीड़ित की ओर से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव छुड़ानी वासी विनोद ठेकेदारी का काम करता है। शनिवार सुबह वह अपने प्लॉट में बने ऑफिस में बैठा हुआ था। सुबह करीब सवा पांच बजे एक बाइक उसके ऑफिस के बाहर आकर रुकी। बाइक पर दो युवक सवार थे। एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी। उसने अंदर आकर उस पर निशाना साधकर दो फायर किए। गोलियां उसके पास से होकर दीवार पर जा लगी और हमले में वह बाल-बाल बच गया। गोलियों की आवाज सुनकर जब तक गांव लोग इकट्ठे हुए, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। साथ ही फायरिंग की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। वहीं, एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

विनोद का कहना है कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। किसी तरह मेज के नीचे छिपकर उसने अपनी जान बचाई। सामने आने पर वह आरोपियों को पहचान सकता है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी चली थी गोली
गांव में दो सप्ताह पहले 27 मई को भी गोली चलने की वारदात हुई थी। उस दौरान कार में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने गांव के सरपंच सत्यवान पर उस वक्त हमला कर दिया था, जब शाम को वह अपनी बैठक में साथियों के साथ बातचीत कर रहे थे। बदमाशों ने कई गोलियां चलाई थी। गनीमत रही कि सरपंच और उसके साथी फायरिंग में बाल-बाल बच गए थे। पुलिस उक्त हमलावरों का अभी तक कुछ सुराग नहीं लग पाई थी कि गांव में शनिवार की सुबह एक और घटना हो गई। गांव में 15 दिन में हुई दो वारदातों से लोगों में रोष है।

जल्द होगी गिरफ्तारी
सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने कहा कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों मामलों की जांच जारी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करके हमले के कारणों का पता लगाया जाएगा।


- बाइक सवार हमलावरों ने चलाई दो गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed