फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ट्रक-कार में भीषण भिंड़त, पांच की मौत्

ट्रक-कार में भीषण भिंड़त, पांच की मौत्

Thu, 21 Feb 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रक-कार में भीषण भिंड़त, पांच की मौत्
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। रईया गांव के पास सेंट्रो कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दुघर्टनाग्रस्त कार को ट्रक करीब 20 फुट तक घसीट कर ले गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर व क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे से कार को निकाला। हादसे में जिले के गांव कासनी निवासी वीरेंद्र (37), उसकी पत्नी सुशीला (35), बेटी छुटकी (18), बेटे प्रियांशु (12) व उनके गांव के ही सुुनील (33) की मौत हो गई। वीरेंद्र का परिवार दिल्ली में हुई वीरेंद्र की भतीजी के शादी समारोह से वापस गांव लौट रहा था। जिनकी कार रईया गांव के पास दुघर्टनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांचवां मृतक सुनील भी वीरेंद्र के साथ उसकी भतीजी के शादी समारोह में उनके साथ शिरकत करने के लिए दिल्ली गया था। मृतक वीरेंद्र गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। पांचों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए पुलिस सामान्य अस्पताल में पहुंची। बड़ा हादसा होने के चलते कासनी गांव के जिस किसी को भी घटना की जानकारी मिली, वहीं सामान्य अस्पताल में पहुंच गया। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार बजे गांव में मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed