{"_id":"5c311cc4bdec2256bf2a5596","slug":"181546722500-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक से रंगदारी मांगने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेयरी संचालक से रंगदारी मांगने वाला तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
विज्ञापन

बादली। कस्बे के एक डेयरी संचालक से रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने वाले तीसरे आरोपी को भी बादली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार बादली निवासी दिनेश की पेलपा रोड पर दूध-डेयरी है। 21 दिसंबर की शाम तीन युवकों ने दिनेश से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी, न देने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। इस घटना के बाद से दुकानदारों में रोष पनप गया। दुकानदारों ने मार्केट बंद करने की चेतावनी तक दे डाली। आरोपी कस्बे के ही तीन युवकों पर था। दुकानदारों की नाराजगी को देखते हुए पुलिस ने दो आरोपी नीरज व अजीत को तो कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था, तीसरा आरोपी अजय फरार चल रहा था। शनिवार को अजय भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।