फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   लांबा गांव में जोहड़ के समीप मिला भिवानी निवासी वृद्घ का शव

लांबा गांव में जोहड़ के समीप मिला भिवानी निवासी वृद्घ का शव

Fri, 05 Oct 2018 01:18 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
लांबा गांव में जोहड़ के समीप मिला भिवानी निवासी वृद्घ का शव
चरखी दादरी। भिवानी के हरीपुर मोहल्ला निवासी एक बुजुर्ग का शव रोहतक रोड पर गांव लांबा के समीप मिला है। मृतक की शिनाख्त भिवानी के हरीपुर मोहल्ला निवासी रामकिशन के रूप में हुई है। मृतक की पहचान अस्पताल के एक सफाई कर्मचारी ने की और उसने फोन कर रामकिशन के परिजनों को अस्पताल बुला लिया। वीरवार सुबह बौंदकलां थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि वह करीब दस दिन पहले घर से निकला था लेकिन वापिस नहीं लौटा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम लांबा के ग्रामीणों ने जोहड़ के समीप एक बुजुर्ग का शव देखा। इसके बाद मामले की जानकारी गांव के सरपंच को दी गई। सरपंच ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। बौंदकलां थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया। इसी दौरान अस्पताल में तैनात एक कर्मचारी ने मृतक को पहचान लिया और घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। इसके बाद मृतक के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed