{"_id":"5ac7db9c4f1c1bf5618b5e8c","slug":"181523047324-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बहनों ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बहनों ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, केस दर्ज
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बहनों ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप, केस दर्ज
बाढड़ा।
क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बहनों ने कुछ लोगों पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में एक 22 वर्षीय युवती ने बताया कि वीरवार को कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शिकायतकर्ता युवती का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसकी दो छोटी बहनों के साथ भी बाढड़ा क्षेत्र में छेड़छाड़ की। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन उन्हें लेकर बाढड़ा पुलिस थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे पुलिस उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाएगी। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।