{"_id":"5a3961a14f1c1b9e678c2bcf","slug":"181513709985-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से प्रवासी रेलवे श्रमिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से प्रवासी रेलवे श्रमिक की मौत
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के श्रमिक की मौत
चरखी दादरी।
सुधराना के समीप संदिग्ध हालात में ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के दादरी के सिविल अस्पताल भिजवाया और परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ निवासी दामोदर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ निवासी दामोदर रेवाड़ी-भिवानी रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण में बतौर श्रमिक कार्य कर रहा है। सोमवार देर शाम सुधराना के समीप वह संदिग्ध हालात में ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखकर राहगीरों ने मामले की सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान मृतक के परिजनों ने उनकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया।