फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   छीनाझपटी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

छीनाझपटी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
छीनाझपटी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। हाथापाई करके छीना झपटी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी ने नवंबर माह में अपने साथियों के साथ मिलकर बाइक सवार से मोबाइल फोन व पर्स छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में दो आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि विजय निवासी किला कॉलोनी झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह नया बस अड्डा झज्जर से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन लड़के आए। तीनों ने अपनी बाइक को उसकी बाइक के आगे अड़ा दिया और उसे रुकवाया। उसके साथ हाथापाई करते हुए तीनों ने जबरदस्ती उसकी जेब से पर्स निकाल लिया और मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। मामले में गुप्त सूचना पर एक आरोपी को उसके गांव के एरिया से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक पुत्र सुरेश निवासी गांव सुर्खपुर जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में छीना झपटी की उपरोक्त वारदात का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर छीना झपटी की उपरोक्त वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को गांव सुर्खपुर से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि छीनाझपटी की उपरोक्त वारदात के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया जा चुका है। पकड़े गए आरोपी दीपक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed