{"_id":"5c1aafd7bdec22572012454f","slug":"171545252823-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जानलेवा हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानलेवा हमले का एक और आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़। पिछले माह देवीलाल पार्क के पास कार में बैठे दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी क ो गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
दरअसल, लाइनपार के निवासी रवींद्र का लाइनपार क्षेत्र के प्रवीण से करीब ढाई महीने पहले विवाद हो गया था। तब तो दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। 26 नवंबर की रात जब रवींद्र और उसका दोस्त संदीप देवीलाल पार्क के पास गाड़ी में बैठकर जलेबी खा रहे थे तो प्रवीण व उसके कुछ साथियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस जानलेवा हमले में रवींद्र को चार तो संदीप को दो गोलियां लगी, लेकिन गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई। इस मामले में दो आरोपी प्रवीण व साहिल को गिरफ्तार कर चुकी थी लेकिन अन्य की तलाश में थी। अब पुलिस ने एक और आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान बुपनियां निवासी अनिल के तौर पर हुई है। मामले के जांच अधिकारी योमेश कुमार ने कहा कि फिलहाल आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। उससे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-