फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एक महिला के साथ रेप, छात्रा सहित दो के साथ छेड़छाड़

एक महिला के साथ रेप, छात्रा सहित दो के साथ छेड़छाड़

Tue, 25 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
एक महिला के साथ रेप, छात्रा सहित दो के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश के पुलिस विभाग ने प्रदेश स्तर पर बेशक महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति एप का लांच करने के साथ-साथ दुर्गा शक्ति का भी गठन कर दिया हो लेकिन यह भी एक कड़वी सच्चाई ही है कि इन सबके बावजूद भी बलात्कार व यौन शोषण के अलावा छेड़खानी करने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे ही तीन मामलों में झज्जर जिला पुलिस ने एक महिला के साथ रेप किए जाने व दो अन्य के साथ छेड़खानी किए जाने की घटनाएं दर्ज की हैं। हालांकि अभी तीनों में से किसी एक मामले में भी आरोपित व्यक्तियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि झज्जर पुलिस द्वारा नहीं की गई है।
- जेठ के बेटे ने की छेड़खानी
पहला मामला जिले के थाना साल्हावास में दर्ज किया गया है। यहां क्षेत्र के ही एक गांव की महिला ने अपने ही जेठ के बेटे के खिलाफ शिकायत की है कि जब वह अपने घर में कार्य कर रही थी। इसी दौरान रिश्ते में बेेटा लगने वाला सोमबीर नामक युवक घर में घुस आया व बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की। वहीं आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

- महिला के साथ रेप
दूसरा मामला झज्जर थाने में एक महिला ने दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि वह झज्जर के नागरिक अस्पताल से बुखार की दवाई लेने के लिए गई थी तो उसी दौरान अजय नामक एक लड़का बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर शहर के ही मॉंडल टाऊन स्थित एक कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 11वीं की छात्रा के घर में रात को घुसा आरोपी
तीसरा मामला एक छात्रा ने साल्हावास थाने में ही दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने साल्हावास पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि बीती रात करीब ढाई बजे संजीत नामक एक युवक उनके घर में घुस आया और उसके साथ बुरी नीयत से छेड़खानी करने लगा। बाद में जब उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। इस मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीनों ही मामलों में अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी होने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed