फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   एनसीआर माइनर में गिरा श्रमिक, 3 घंटे बाद गोताखोरों की मदद से मिला शव

एनसीआर माइनर में गिरा श्रमिक, 3 घंटे बाद गोताखोरों की मदद से मिला शव

Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एनसीआर माइनर में गिरा श्रमिक, 3 घंटे बाद गोताखोरों की मदद से मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली (झज्जर)।
बादली-बुपनिया रोड पर एनसीआर माइनर में शुक्रवार को एक भट्ठा श्रमिक डूब गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर बादली पुलिस चौकी प्रभारी श्रीभगवान पहुंचे और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। गोताखोरों को माइनर से करीब तीन घंटे बाद श्रमिक का शव मिला। श्रमिक मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार दोपहर भट्ठा मजदूर पप्पू (25) बुपनिया रोड स्थित एनसीआर माइनर के पुल के पास नहाने और कपड़े धोने के लिए पानी में उतर गया। थोड़ी देर बाद पप्पू का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। बताया गया है कि पप्पू को तैरना भी नहीं आता। पप्पू ने शोर मचाया। जिस पर उसके साथियों ने बचाने का प्रयास भी किया, मगर वहां मौजूद किसी को भी तैरना नहीं आता था। कुछ ही देर में ही पप्पू गहरे पानी में डूब गया। अन्य श्रमिकों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर बादली पुलिस चौकी से श्रीभगवान मौके पर पहुंचे। मौके पर गोताखोरों को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

चार गोताखोर पानी में उतरे और रस्से की सहायता से श्रमिक की तलाश की। घटना स्थल पर श्रमिक के अन्य साथी भी मौजूद रहे और डूबे श्रमिक साथी के लिए दुआएं करते रहे। मगर घंटों मशक्कत के बाद पप्पू का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस चौकी प्रभारी श्रीभगवान का कहना है कि श्रमिक के शव को शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र से एनसीआर माइनर गुजरती है और दिन के समय आसपास के भट्ठा मजदूर माइनर में कपड़े धोने और नहाने का काम करते हैं। अधिकतर श्रमिक तैरना नहीं जानते, जबकि माइनर गहरी होने के साथ-साथ पानी का बहाव भी तेज रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हुई घटनाएं
पिछले माह 13 मार्च से शुरू हुई घटनाओं का सिलसिला निरंतर जारी है। भट्ठा पर कार्यरत रायबरेली के अमित नामक एक श्रमिक की माइनर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई थी। चार अप्रैल को तीन युवक नहाने के इरादे से माइनर में उतरे तो डूब गए थे, जिनमें दो को बचा लिया था। जबकि फरूर्खनगर के रोहित नामक एक छात्र के शव को 24 घंटे बाद निकाला जा सके। 11 अप्रैल को माजरी गांव की 13 वर्षीय लड़की करीना डूब गई थी। जबकि उसी दिन तीन युवक माइनर में डूब गए थे, जिनमें से दो को बचा लिया था। जबकि दिल्ली के मुंडका गांव एक युवक का शव मिला था। अब शुक्रवार को एक बार श्रमिक पानी में डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed