फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   मेले में आई महिला के गले से चेन झपटी

मेले में आई महिला के गले से चेन झपटी

Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मेले में आई महिला के गले से चेन झपटी
मेले में आई महिला के गले से चेन झपटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाढड़ा।
गांव कादमा में धार्मिक मेले में आई महिला के गले से सोने की चेन छीन ली गई। बाढड़ा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव गौरिया निवासी महिला रेणू सोमवार को गांव कादमा स्थित धार्मिक मेले में पूजा करने आई थी। इसी बीच जब वह मेले से गुजर रही थी तो अचानक एक शख्स ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में महिला ने अपने परिजनों को बताया। परिजनों ने इसकी शिकायत बाढड़ा पुलिस में दर्ज करवाई।

जिला पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। जिले में महिलाओं से चेन छीनने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं इसे लेकर महिलाओं में असुरक्षा की भावना व्याप्त है। तीन रोज पहले चरखी दादरी शहर में भी लड़की के गले से सोने की चेन छीन ली गई थी। पुलिस इस गिरोह तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस नेे रात्रि गश्त भी बढ़ा रखी है लेकिन चेन छीनने की यह घटनाएं दिनदहाड़े हो रही हैं दिन के समय पुलिस बाइक पर गश्त भी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed