फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दूसरे दिन 130 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा

दूसरे दिन 130 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा

Mon, 05 Mar 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन 130 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा
दूसरे दिन 130 किसानों को नहरी पानी चोरी करते पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग अधिकारियों ने नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए रविवार को भी नहरों पर छापेमारी की। इस दौरान 130 किसानों को नहरी पानी चोरी करते पकड़ा गया। किसान इस समय रबी की फसलों की सिंचाई के लिए नहरी पानी की चोरी कर रहे हैं।
रविवार को भी सिंचाई विभाग अधिकारियों ने लोहारू नहर व बधवाना नहर पर पानी की चोरी रोकने के लिए छापेमारी की। इस दौरान नहरों पर लगे इंजन, साइफन आदि हटवाए गए। इसे लेकर किसानों में हड़कंप मचा रहा। सिंचाई विभाग के एसडीओ राहुल छिल्लर व प्रवीन सहरावत के नेतृत्व में टीम ने लोहारू व बधवाना नहरों पर छापेमारी कर 130 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा। अकेले लोहारू नहर से 80 किसानों को पानी की चोरी करते पकड़ा गया है।
विज्ञापन

गत एक मार्च को ही जिले की नहरों में पानी पहुंचा है। इस समय मेन लोहारू व बधवाना नहर के अलावा विभिन्न माइनरों में भी पानी चल रहा है। नहरी पानी आने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हरकत में आते हुए पिछले दो दिनों में पानी चारी के 220 मामले पकड़े हैं। किसान नहरों पर डीजल इंजन, साइफन, पंप सैट आदि लगाकर सीधे तौर पर नहरी पानी की चोरी कर रहे हैं। जिससे पानी टेल तक नहीं पहुंच पाता। गांवों में बने जलघरों में भी पानी नहीं पहुंच पाता। जिले की नहरों में इस समय 946 क्यूसेक पानी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed