{"_id":"5a79fc644f1c1bc83b8b55e7","slug":"171517943908-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाड़ी लूटने के इरादे से बाइक सवारों ने दिन-दहाड़े चलाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ाड़ी लूटने के इरादे से बाइक सवारों ने दिन-दहाड़े चलाई गोलियां
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े गाड़ी लूटने के इरादे से बाइक सवारों ने चलाई गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर गांव अचीना ताल व मोरवाला के बीच मंगलवार दोपहर दो बाइक सवारों ने गाड़ी लूटने का प्रयास किया। लुटेरों ने गाड़ी चालक पर भी फायरिंग की लेकिन गोली उसके पास से निकल गई और वह बच गया। हालांकि पीड़ित छर्रे लगने से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर अचीना ताल पुलिस चौकी ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी संजय ने बताया कि मंगलवार सुबह वह चिड़ावा अपनी ससुराल जाने के लिए दिल्ली से चला था। रास्ते में उसके साथ बाइक सवार युवकों ने लूट की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। पीड़ित संजय ने बताया कि मोरवाला से निकलने के बाद उसने लघु शंका के लिए अपनी गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। संजय ने बताया कि अभी वह गाड़ी से उतरा भी नहीं था कि इसी दौरान पीछे से एक लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवक आए और उससे गाड़ी की चाबी व रुपये मांगने लगे। जब उसने चाबी देने से इंकार कर दिया तो उनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उसकी तरफ फायर कर दिया। संजय ने बताया कि इस दौरान गोली उसके पास से गुजर गई लेकिन छर्रे उसकेेे गर्दन पर लगने से वह घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे वाहन चालकों को गाड़ी रोकते देख उक्त बाइक सवार मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान हमलावरों ने उस पर दो-तीन फायर झोंके। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने एक खोल पुलिस को सौंपा भी है। अचीना ताल पुलिस चौकी में मामला पहुंचने के बाद पुलिस पीड़ित को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सिविल अस्पताल लाई। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
अचीना ताल पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने संजय की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए, बौंदकलां थाना व अचीना ताल पुलिस चौकी से तीन टीमें गठित की गई हैं। हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वर्जन::
पुलिस को पीड़ित ने शिकायत सौंपी है। एक खोल भी पुलिस को मिला है। पीड़ित का दादरी के सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता