फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   पुलिस ने पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी

पुलिस ने पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी

Sat, 24 Nov 2018 02:03 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी
पुलिस ने पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। सदर थाना पुलिस ने वीरवार रात बालोर बाइपास पर पशुओं से भरी एक गाड़ी पकड़ी। गाड़ी में 17 मवेशी ठूस-ठूस कर भरे हुए थे। इस मामले में पुलिस ने चालक व परिचालक के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, वीरवार की रात को सिपाही सुरेंद्र की अगुवाई में एक टीम बालोर बाइपास पर तैनात थी। इस दौरान सूचना मिली कि रोहतक की ओर से आ रहा एक कैंटर दिल्ली जाएगा, उसमें मवेशी भरे हुए हैं। इस सूचना पर पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच की और एक कैंटर को रुकवाया गया। उसमें मवेशी भरे होने पर पुलिस ने चालक, परिचालक व गाड़ी को कब्जे में लिया। चालक की पहचान गुरुवचन व परिचालक की पहचान राजकुमार के तौर पर हुई है। दोनों फतेहाबाद के निवासी हैं। गाड़ी में 17 भैंस-कटड़े भरे हुए थे, सभी की हालत खराब थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed