फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शीले पदार्थ चूरापोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

शीले पदार्थ चूरापोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 May 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शीले पदार्थ चूरापोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
पांच किलो चूरापोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
बेरी। पुलिस की एक टीम ने विशेष अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत पांच किलो चूरापोस्त के साथ एक आरोपी को काबू किया गया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ नशीले पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज किया गया। मादक पदार्थ चूरापोस्त के साथ पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया ।

सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह की टीम थाना बेरी के एरिया में गश्त पर तैनात थी। पुलिस टीम को गांव कबूलपुर की तरफ से बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया गया तो वह बाइक को कुछ पहले रोक कर एकदम वापस मोड़ कर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसे काबू किया गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से प्लास्टिक पन्नी में नशीला पदार्थ चूरापोस्त बरामद किया गया। चूरापोस्त सहित पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान जंगशेर निवासी गांव मांगावास जिला झज्जर के तौर पर बतलाई। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से बरामद चूरापोस्त का वजन किया गया तो 5 किलो ग्राम पाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed