फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   जनस्वास्थ्य विभाग पर गलत जानकारी देने का आरोप

जनस्वास्थ्य विभाग पर गलत जानकारी देने का आरोप

Sat, 13 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग पर गलत जानकारी देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर के निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट राहुल मंडोरा ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। मंडोरा का कहना है कि शहर में पेयजल एवं सीवर के कनेक्शन जानने के लिए उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग बहादुरगढ़ में दो बार आरटीआई लगाई। दोनों बार ही कनेक्शनों की अलग-अलग जानकारी दी गई है। इससे गड़बड़ी की आशंका की बू आ रही है। अब वह इस मामले में सीएम विंडो व हरियाणा चौकसी ब्यूरो को भी शिकायत देंगे।
राहुल मंडोरा ने कहा कि 18 सितंबर 2017 को उसने आरटीआई के जरिये पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट बहादुरगढ़ से शहर में पानी व सीवरेज कनेक्शनों की जानकारी मांगी थी। 25 अक्तूबर को जवाब आया जिसमें बताया गया कि शहर में पानी के कनेक्शन 26,996 व सीवर कनेक्शन 16,549 हैं। इसके बाद उन्होंने 21 नवंबर को फिर से आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी। 1 जनवरी 2018 को इसका जवाब आया। यह जवाब पहले वाले जवाब से अलग था। इस बार पानी के कनेक्शन 24,343 व सीवर के कनेक्शन 15,841 बताए गए।
विज्ञापन

दो महीने में आया अंतर
मंडोरा ने कहा कि अब किस सूचना को सही माना जाए। 2 महीने के अंदर ही 2653 पानी के कनेक्शन व 708 सीवर के कनेक्शनों का अंतर है। जाहिर है कि कुछ गड़बड़ी तो जरूर है। उन्होंने कहा कि वैसे भी यह विभाग घोटाले से अछूता नहीं रहा। विगत में हरियाणा चौकसी ब्यूरो की टीम कार्यवाई करते हुए यहां के कई पलंबरों के लाइसेंस जब्त किए थे जबकि तत्काली कनिष्ठ अभियंता गर्ग व मंडल अभियंता सिंगला से लाखों रुपये की रिकवरी की थी। वह मामले की सच्चाई जानने के लिए अब सीएम विंडो और हरियाणा चौकसी ब्यूरो में शिकायत करेंगे। उधर, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन श्रीकृष्ण दहिया ने कहा कि कनेक्शन घटते-बढ़ते रहते हैं। कनेक्शनों का सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज है। कोई भी चेक कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार आरटीआई लगाई, जनस्वास्थ्य विभाग ने दोनों बार दी अलग-अलग जानकारी
शहर में पेयजल और सीवर कनेक्शन की मांगी थी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed