{"_id":"5a551e214f1c1bd2178b5ed8","slug":"161515527713-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी नीयत से बच्ची को उठाकर भाग रहा था व्यक्ति, लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुरी नीयत से बच्ची को उठाकर भाग रहा था व्यक्ति, लोगों ने पकड़ा
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़।
लाइनपार क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को एक व्यक्ति ने बुरी नीयत से उठा लिया। लोगों को देखकर वह बच्ची को छोड़कर भागने लगा तो लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मूलत: गांव लाखन माजरा निवासी व्यक्ति पिछले कुछ समय से लाइनपार में रह रहा है। सोमवार शाम उसकी तीन वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। करीब छह बजे पड़ोसी विजेंद्र ने बुरी नीयत से बच्ची को उठाया और उसे खेतों की तरफ ले गया। वहां मौजूद बच्ची के पिता और एक पड़ोसी की विजेंद्र पर नजर पड़ गई। इसके बाद विजेंद्र का पीछा किया तो वह बच्ची को झाड़ियों में छोड़कर भागने लगा, लेकिन लोगों ने उसे काबू कर पुलिस को सौंप दिया।
परिजनों ने उस पर बच्ची को बुरी नीयत से उठाने का आरोप लगाया है। बताते हैं कि आरोपी नशे की हालत में था और सभी आरोपों को नकार रहा था। उधर, लाइनपार थाना प्रभारी एसआई कुलबीर सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।