फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अवैध हथियार सहित युवक काबू

अवैध हथियार सहित युवक काबू

Sun, 10 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अवैध हथियार सहित युवक काबू
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
बाढड़ा सीआईए ने आपराधिक वारदात करने की फिराक के आरोपी को हथियार सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता सुंदर सिंह ने बताया कि दादरी एसपी हिमांशु गर्ग के आदेश पर अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। शनिवार को उप निरीक्षक शमशेर सिंह प्रभारी सीआईए बाढड़ा ने सूचना के आधार पर एक युवक को हथियार सहित गांव अटेला के पास दबोचा। वह वारदात करने की फिराक में था। सूचना के आधार पर प्रभारी सीआईए बाढड़ा ने एएसआई राकेश के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। सहायक उप निरीक्षक राकेश की टीम ने अटेला के पास से युवक को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान सोनू निवासी बामला के रूप में हुई। आरोपी के पास एक अवैध देसी पिस्तौल व छह कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना बाढड़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed