फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   फोन पर मांगी बैंक डिटेल और उड़ा दिए 37 हजार

फोन पर मांगी बैंक डिटेल और उड़ा दिए 37 हजार

Mon, 20 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
फोन पर मांगी बैंक डिटेल और उड़ा दिए 37 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
धोखाधड़ी करके बैंक खाते से पैसे उड़ाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुलासी गांव निवासी एक व्यक्ति शनिवार को इस झांसे में फंस गया और उसके बैंक खाते से 37 हजार रुपये उड़ा लिए गए। उसे इसका पता फोन पर मैसेज आने के बाद लगा। इसकी शिकायत उसने थाना शहर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार कुलासी गांव निवासी एक व्यक्ति के खाते से धोखाधड़ी करके 37 हजार रुपये उड़ा लिए गए। कुलासी गांव निवासी महाबीर सिंह ने बताया है कि 18 नवंबर की दोपहर करीब ढाई बजे उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है और अपना खाता नंबर बता दो। इस पर महाबीर ने उसे अपना आधार नंबर बता दिया। इसके कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल मैसेज आया कि उसके खाते से 37 हजार रुपये निकल गए हैं। यह मैसेज देखकर उसके होश उड़ गए और वह उसी समय वहां पहुंचा और बैंक अधिकारियों को इसकी सूचना दी। साथ ही थाना शहर पुलिस को भी इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोन पर मांगी बैंक डिटेल और उड़ा दिए 37 हजार रुपये
कुलासी गांव का युवक हुआ ठगी का शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed