{"_id":"5d1d13488ebc3e3cee0143e6","slug":"156218654413-jhjhar-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेड से गिरकर थर्मल प्लांट में कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शेड से गिरकर थर्मल प्लांट में कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पावर प्लांट झाड़ली में मंगलवार रात शेड से गिरने के कारण सुपरवाइजर की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भेज दिया था। लेकिन बुधवार की सुबह कर्मचारियों ने एकत्रित होकर हड़ताल शुरू कर दी और धरने पर बैठ गए कर्मचारी मृतक के परिवार को क्लेम व नौकरी देने की मांग कर रहे थे। उसके बाद गांव के लोग भी वहां पर पहुंच गए और उन्होंने दोपहर के समय करीब 12 बजे बहु झोलरी मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की तरफ से मातनहेल के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, तहसीलदार, साल्हावास पुलिस थाना प्रबंधक, झाड़ली पुलिस चौकी प्रभारी, डीएसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और उसके बाद कंपनी के अधिकारियों प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों के सरपंच और परिवार के लोगों के बीच बैठक शुरू हो गई। दोपहर के समय एक बार तो उनके बीच हुई वार्ता विफल हो गई और कर्मचारियों और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
21 लाख रुपये और नौकरी पर बनी सहमति
शाम के समय एक बार फिर से बैठक हुई और उस बैठक में परिवार के लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों व कंपनी के अधिकारियों के बीच लिखित में समझौता हुआ कि मृतक के लड़के को 12वीं कक्षा पास करने के बाद ठेकेदार के माध्यम से नौकरी दी जाएगी और 5 लाख कंपनी की तरफ से 5 लाख रुपये ठेकेदार की तरफ से और 11 लाख रुपये इंश्योरेंस, पीएफ आदि के मिलाकर 21 लाख रुपये परिवार को देने का आश्वासन दिया गया। इस समझौते के बाद कंपनी ने 5 लाख का चेक उनके परिजनों को दे दिया।
अब भी जाम लगाए बैठे हैं कर्मचारी
परिजनों के साथ समझौता होने के बाद भी कर्मचारी धरने से नहीं उठे हैं। फिलहाल जाम लगाकर सड़क पर बैठे हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार जाम लगाकर बैठे कर्मचारियों ने उनके परिजनों को शव लेकर धरना स्थल पर आने के लिए ही कहा है। लेकिन मृतक के परिजन रात को शव ले जाने से इनकार कर रहे हैं। शव को सुबह झाड़ली गांव में लेकर जाएंगे। उनका कहना है कि पांच लाख रुपये का चेक उन्हें मिल गया है और पांच लाख रुपये दस दिन में देने और लड़के को नौकरी देने का लिखित समझौता हुआ है।
विज्ञापन
यह था मामला
जानकारी के अनुसार झाड़ली गांव निवासी मुकेश पुत्र शिंभूराम थर्मल पावर प्लांट में सुपरवाइजर के पद पर कार्य कर रहा था और वह करीब पिछले 11 साल से प्लांट में काम करता था। मंगलवार को वह शेड पर चढ़कर काम कर रहे था। जहां से गिरने के कारण मुकेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवाया। लेकिन दिन भर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सक भी इंतजार करते रहे। मृतक के भाई श्यामसुंदर ने कहा कि जाम लगने के बाद समझौता न होने की वजह से मामला शाम तक अटका रहा। शाम के समय पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने का प्रयास किया लेकिन हालात को देखते हुए शव को गांव में ले जाने से इनकार कर दिया है।
कर्मचारियों ने जाम नहीं खोला है। परिवार के लोगों, सरंपचों की मौजूदगी में कंपनी व ठेकेदार के बीच समझौता हो चुका है। पोस्टमार्टम के बाद अब वीरवार को शव का अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।
सुरेश कुमार, एसएचओ, पुलिस थाना, साल्हावास।