फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   बाइक बचाने के चक्कर में गड्ढों में गिरी कार, युवक घायल

बाइक बचाने के चक्कर में गड्ढों में गिरी कार, युवक घायल

Wed, 03 Jul 2019 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
बाइक बचाने के चक्कर में गड्ढों में गिरी कार, युवक घायल
झज्जर। छुछकवास रोड पर रनखंडा मोड़ के पास एक कार ने युवक को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया और घायल अवस्था में उसे एंबुलेंस की सहायता से राहगीरों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस टीम ने मौका मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी खेड़ा गांव निवासी धन्नी पैदल ही रोड पार कर रहा था। वहीं छुछकवास की तरफ से एक कार आ रही थी। दूसरी दिशा से एक ट्रैक्टर व बाइक आ रहे थे। इससे बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया और उसने धन्नी को सीधी टक्कर मारते हुए वह सड़क के साथ गड्ढों में जा गिरी। घटना की जानकारी एंबुलेंस व पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे में शहर पुलिस थाना के एसएचओ प्रवीन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। घायल के बयान दर्ज होने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed