फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में चालक समेत 12 यात्री घायल

रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में चालक समेत 12 यात्री घायल

Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में चालक समेत 12 यात्री घायल
झज्जर। शहर के डायवर्जन रोड के ग्वालीसन चौक पर एक ट्रक व रोडवेज बस की टक्कर हो गई। टक्कर में रोडवेज बस के चालक सहित करीब 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से चालक व एक युवती को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य यात्रियों को निजी व दादरी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि आठ यात्रियों को हल्की चोट होने के कारण निजी अस्पतालों से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को घटना स्थल से हटवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाया। वाहनों की टक्कर के बाद बस में चीख पुकार मच गई। चौक पर मौजूद लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकलवा कर घायलों को अस्पताल में भिजवाया। वहीं दूसरी और ट्रक के सहायक चालक की लोगों ने पिटाई कर दी। ट्रक दादरी से क्रशर भरकर दिल्ली जा रहा था। जानकारी के अनुसार दादरी डिपो की बस सुबह दिल्ली से दादरी के लिए चली थी। सुबह करीब 7 बजे बस जब ग्वालीसन रोड बाईपास चौक पर पहुंची तो दादरी की ओर से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई। टक्कर में बस चालक नूना माजरा निवासी वजीर सिंह, चरखी दादरी जिले के सांवड़ गांव निवासी आशा पुत्री रामधारी, उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी ज्योति, पीलीभीत जिले के अरैया इस्लाम गांव निवासी सायमा सहित 12 यात्री घायल हो गए। जबकि ट्रक के सहायक चालक बिहार के बेगुसराय जिले के बांसी गांव निवासी सचिन की यात्रियों ने पिटाई कर दी। इससे वह भी घायल हो गया। घायलों को सामान्य अस्पताल व निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद दादरी रोड पर करीब 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दोनों वाहन सड़क के बीच में टकराने के कारण जाम की स्थिति बन गई थी। दोनों वाहनों को सड़क से हटवा दिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
प्रवीन कुमार, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed