फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   दहेज की खातिर शादी के चार माह बाद ही गला दबाकर महिला की हत्या

दहेज की खातिर शादी के चार माह बाद ही गला दबाकर महिला की हत्या

Tue, 25 Jun 2019 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
दहेज की खातिर शादी के चार माह बाद ही गला दबाकर महिला की हत्या
झज्जर। खानपुर खुर्द गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ विवाहिता का गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष के लोगों की तरफ से उन्हें बताया गया था कि प्रियंका ने फंदा लगाकर जान दी है। लेकिन जब वे गांव में पहुंचे तो शव फंदे पर नहीं था और उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। घटना की सूचना झाड़ली पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने विवाहिता के पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के मुंदी गांव निवासी रामपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने अपनी बेटी प्रियंका की शादी खानपुर खुर्द गांव निवासी फूल सिंह पुत्र रामेश्वर के साथ 19 फरवरी को की थी। उसके बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उनसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उन्होंने इस बीच ससुराल पक्ष के लोगों को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उन्होंने रविवार की रात को प्रियंका का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा है कि प्रियंका ने फंदा लगाकर जान दी है, लेकिन पुलिस के अनुसार जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची उस समय तक शव को नीचे उतारा जा चुका था। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भिजवाया। जहां पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने रामपाल के बयान पर विवाहिता के पति फूलसिंह, उसकी बुआ छन्नो, बुआ का लड़का मनोज, जेठ समे, जेठानी नीलम और प्रमीला के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मृतका के पिता की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
सुंदर पाल, पुलिस चौकी प्रभारी, झाड़ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed