फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   अलमारी में रखी 50 हजार की नकदी और गहने चोरी

अलमारी में रखी 50 हजार की नकदी और गहने चोरी

Thu, 20 Jun 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
अलमारी में रखी 50 हजार की नकदी और गहने चोरी
चरखी दादरी। गांव गोठडा निवासी एक व्यक्ति के घर से 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पीड़ित मकान मालिक ने इसकी शिकायत सदर पुलिस को सौंपी है। इसके आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गोठडा निवासी पवन ने बताया कि 11 जून को उसकी पत्नी मायके गई थी। दिन के समय वह भी घर को ताला लगाकर काम पर चला जाता था। उसकी पत्नी जब मायके से लौटी तो उसने अलमारी में रखी नकदी और गहने देखे तो चोरी मिले। इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी पवन को दी। पवन ने बताया कि चोर उनकी अलमारी में रखी 50 हजार की नकदी सहित सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित ने 15 जून को चोरी की वारदात का अंदेशा जाहिर किया है। पुलिस शिकायत में पीड़ित ने बताया कि चोर अलमारी से एक सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी कानों की बाली, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब व एक चांदी की अंगूठी चोरी कर ले गए। चोरी सामान का आकलन करने के बाद मामले की सूचना सदर पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मंगलवार को पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed