फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   शूटर मनु भाकर की कार को टक्कर मारने पर रोडवेज बस चालक सस्पेंड

शूटर मनु भाकर की कार को टक्कर मारने पर रोडवेज बस चालक सस्पेंड

Sun, 16 Jun 2019 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
शूटर  मनु भाकर की कार को टक्कर मारने पर रोडवेज बस चालक सस्पेंड
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर मनु भाकर की क्रेटा गाड़ी को टक्कर मारने वाले रोडवेज बस चालक को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। मनु भाकर के पिता ने जीएम धनराज कुंडू से घटना की शिकायत की थी। वहीं, घटना से खफा मनु ने इसकी शिकायत तुरंत ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल मंत्री अनिल विज को भी की थी। ट्वीट में मनु ने चरखी डिपो के चालक पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, मनु के पिता की शिकायत पर जीएम धनराज कुंडू ने शनिवार शाम ही विभागीय जांच शुरू करने के आदेश दिए थे। विदित रहे शनिवार शाम मनु अपने पिता रामकिशन भाकर के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से दादरी की तरफ आ रहे थे। जब उनकी गाड़ी इमलोटा गांव के समीप पहुंची तो इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज की बस ने गाड़ी को टक्कर मार दी थी। घटना में मनु की गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मनु ने ट्वीट में लिखा कि रोडवेज चालक ने मुझे मारने का प्रयास किया। रविवार को इस घटना की जांच के बाद दादरी रोडवेज डिपो प्रशासन ने रोडवेज बस चालक मोहन को सस्पेंड करने के ऑर्डर जारी कर दिए। रोडवेज जीएम धनराज कुंडू ने बताया कि बस चालक को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन


रोडवेज बस और मनु भाकर की कार की भिड़ंत की शिकायत मिलते ही इसकी जांच शुरू कर दी थी। अब जांच पूरी होने के बाद बस चालक को सस्पेंड कर दिया गया है। - धनराज कुंडू, जीएम, चरखी दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed