फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ओवरलोडिंग मंथली मामला: सांपला पुलिस जांच के लिए पहुंची दादरी

ओवरलोडिंग मंथली मामला: सांपला पुलिस जांच के लिए पहुंची दादरी

Tue, 28 May 2019 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
ओवरलोडिंग मंथली मामला: सांपला पुलिस जांच के लिए पहुंची दादरी

विज्ञापन
चरखी दादरी। ओवरलोडिंग मंथली मामले की जांच करने मंगलवार को सांपला पुलिस चरखी दादरी पहुंची। सूत्रों की मानें तो टीम सिटी थाने के अलावा आरटीए कार्यालय भी पहुंची। हालांकि किन तथ्यों पर जांच की गई इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। दोपहर बाद टीम दादरी से रवाना हो गई। दूसरी तरफ प्रदर्शनकारियों का आमरण अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। वहीं, क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। एडवोकेट संजीव तक्षक ने बताया कि मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए धरना शुरू किया गया था जो मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।

एडवोकेट संजीव तक्षक ने बताया कि ओवरलोडिंग मंथली मामले में रोहतक में जो एफआईआर दर्ज हुई है उसकी सही जांच होने पर कई अधिकारियों के नाम भी सामने आएंगे। उन्हें बचाने के लिए पुरजोर कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 2017 में भी इसी प्रकार भ्रष्टाचार का मामला सीएम फ्लाइंग के पकड़ में आया था जिसे दबाव बनाकर रद्द करवा दिया गया। संजीव तक्षक ने कहा कि हरियाणा सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करना चाहती है जबकि सरकार के कुछ नेता व मंत्री इस भ्रष्टाचार में अधिकारियों का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अधिकारियों के खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, यह मामला तूल पकड़ने के बावजूद क्षेत्र से अभी भी ओवरलोडिंग वाहन गुजर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो क्रशर जोन में भी अंडरलोडिंग चलने के सख्त आदेश प्रशासन की तरफ से भेजे गए थे लेकिन सोमवार रात तक इन आदेशों की अवहेलना होती नजर आई। वहीं, सांपला पुलिस टीम की अगुवाई डीएसपी नरेंद्र कुमार ने की और यह टीम करीब तीन घंटे तक दादरी रही। सूत्रों की मानें तो इस दौरान ट्रक मालिकों के बयान भी टीम ने दर्ज किए। ट्रक मालिकों के बयान जांच का अहम हिस्सा हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एडवोकेट संजीव गोदारा और ट्रक मालिक सोमबीर आमरण अनशन पर रहे। आमरण अनशन शुरू करने के साथ ही धरने की समयावधि भी बढ़ा दी गई है। सोमवार रात को भी धरनास्थल पर प्रदर्शनकारी खेमा मौजूद रहा। संजीव तक्षक ने बताया कि इस धरने बार पूर्व प्रधान सुदीप सांगवान, बलजीत सांगवान झोझू, सुनील श्योराण हड़ौदी, राजीव बिजरानिया, नसीब राणा, सोमबीर चंदानी, शशीकांत, युद्धवीर तक्षक, पूनम गोदारा, दीपा स्वामी, आदि अनेक अधिवक्ताओं के साथ रामभगत, संजय वशिष्ठ, विजय, जगबीर आदि समर्थन दे चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed