फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डंपर चोरी के मामले के एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

डंपर चोरी के मामले के एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 May 2019 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
डंपर चोरी के मामले के एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार
झज्जर। पुलिस टीम ने डंपर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में डंपर चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत देते हुए प्रदीप निवासी सिलानी जिला झज्जर ने बताया था कि 29 मार्च 2019 की रात को चोर उसका ट्रैक्टर डंपर चोरी करके भाग गए। जिस पर पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में अज्ञात दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि सीआईए की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव सुबाना के एरिया से एक आरोपी सचिन पुत्र योगेश निवासी गांव बाबेपुर जिला झज्जर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा डंपर तथा डंपर चोरी करने की वारदात में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर को बरामद किया गया। डंपर चोरी की उपरोक्त वारदात में शामिल एक नाबालिग सहित दो अन्य आरोपियों को भी काबू किया गया। इनमें पूर्ण सिंह निवासी शक्ति नगर बहादुरगढ़ तथा राहुल निवासी गांव सिलानी व एक नाबालिग आरोपी शामिल हैं। आरोपी राहुल निवासी सिलानी ने जनवरी 2019 में भी डंपर चोरी की एक अन्य वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से नाबालिग को सुधार गृह तथा तीन अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed