फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   डंपर व कार की टक्कर, हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल की मौत

डंपर व कार की टक्कर, हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल की मौत

Mon, 08 Apr 2019 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
डंपर व कार की टक्कर, हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। बेरी-कबूलपुर मार्ग पर शनिवार रात बिसाहन चौक के पास एक डंपर और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में हरियाणा पुलिस के एक कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलतेे ही बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने जवान के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, गांव कबूलपुर निवासी नसीब पुत्र बलवान सिंह साल्हावास थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था। शनिवार देर रात गांव बाघपुर में अपनी नानी का हालचाल जानने के बाद कार में सवार होकर अपने गांव कबूलपुर जा रहा था। जब वह बिसाहन मोड़ के पास पहुंचा तो गांव गोच्छी की तरफ से तेज गति से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार करीब 25 फीट दूर गड्ढे में गिरी। इस हादसे में नसीब की मौके पर मौत हो गई और डंपर भी सड़क के साथ गड्ढों में पलट गया।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल नसीब कुमार की सड़क हादसे में मौत के बाद रविवार को गांव कबूलपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस के जवानों ने हथियार उल्टे कर और मातमी धुन बजा कर सलामी दी। अंतिम संस्कार के समय बेरी व साल्हावास पुलिस के अलावा जिला पुलिस के अधिकारी भी गांव में पहुंचे और जवान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


2008 में हुआ था भर्ती
नसीब के दोस्त वीरेंद्र ने बताया कि नसीब वर्ष 2008 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था और बेरी, झज्जर व आसपास के थानों में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद की सेवा दे चुका था। नसीब की तीन बेटी और एक बेटे का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
शनिवार देर रात को बेरी-कबूलपुर मार्ग पर डंपर व कार की टक्कर होने की सूचना मिली थी, हादसे में कार में सवार हाल में साल्हावास थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद तैनात कांस्टेबल नसीब की मौत हो गई। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ कांस्टेबल का अंतिम संस्कार किया गया। कांस्टेबल के भाई के बयान पर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई। दोनों वाहनों को कब्जे मेें ले लिया गया।
नरसिंह, एसएचओ, पुलिस थाना, बेरी।

---फोटो 12 : क्षतिग्रस्त कार।
---फोटो 13 : मृतक नसीब सिंह का फाइल फोटो
---फोटो 14 : क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed