{"_id":"6af753c1eb67b0b9b602ca92","slug":"theft-after-breaking-the-lock-of-a-house-jhajjar-news-c-199-1-sroh1009-163662-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड बाईपास स्थित न्यू कृष्ण कॉलोनी में चोर सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चुरा ले गए। परिवार दीपावली की छुट्टियों में अपने गांव गया हुआ था। थाना शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
गली नंबर चार निवासी किरण ने एफआईआर में बताया कि वह पांच नवंबर को बच्चों के साथ ससुराल गांव करेला (तहसील जुलाना) गई थीं। छह नवंबर की रात अज्ञात लोग ताला तोड़कर घर में घुसे। लौटने पर ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। चोर आधा तोले की सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की बालियां, नाक की बाली, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, दो सिक्के, चांदी की चेन, चुटकी और 12,500 रुपये नकद ले गए।
थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के अनुसार पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।