{"_id":"5c81724fbdec2214485585a4","slug":"151551987279-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुलिस कर्मी के बेटे पर मौसेरी बहन ने लगाया पिस्टल के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ुलिस कर्मी के बेटे पर मौसेरी बहन ने लगाया पिस्टल के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां। जिले के एक गांव निवासी महिला ने अपने मौसेरे भाई पर पिस्टल के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना बुधवार दोपहर की है। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी सोनीपत का रहने वाला है और उसका पिता पुलिस कर्मचारी बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका मौसेरा भाई अपने साथियों के साथ कार लेकर बुधवार को उनके घर आया। उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गन प्वाइंट पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसका पति और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें देखकर आरोपियों ने मौके से कार लेकर फरार होने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों की कार के गुस्साए परिजनों ने शीशे तोड़ दिए। इसके बाद आरोपी कार मौके पर ही कार छोड़कर भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बौंदकलां पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने विवाहिता के बयान पर सोनीपत निवासी आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है।