फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   गांव लडरावन में हमलावरों ने व्यक्ति को मारी पांच गोली, मौत

गांव लडरावन में हमलावरों ने व्यक्ति को मारी पांच गोली, मौत

Sun, 03 Feb 2019 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
गांव लडरावन में हमलावरों ने व्यक्ति को मारी पांच गोली, मौत
गांव लडरावन में पांच गोलियां मारकर युवक की हत्या
विज्ञापन

लाल रंग की कार में सवार होकर आए पांच युवकों ने चलाईं गोलियां, गांव के दो युवकों और उसके तीन साथियों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गांव लडरावन में लाल रंग की गाड़ी में आए पांच युवकों ने एक पांच गोलियां मारकर गली में बैठे एक व्यक्ति की हत्या कर दी और फरार हो गए। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने गांव के दो युवकों और उनके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हत्यारों की तलाश में पुलिस ने देर रात तक गांव व उक्त युवकों के संभावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन उनका कुछ सुराग नहीं लग सका। मृतक की पहचान जसवीर (42) निवासी लडरावन के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार जसवीर शनिवार सायं दादा भैया वाली गली में अपने पिता ओमप्रकाश, भाई कृष्ण सहित गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ बैठा था। इस दौरान वहां एक लाल रंग की कार आकर रुकी। कार में सवार पांच युवकों में से गांव निवासी दो युवक चिन्नू व बजरंग ने जसवीर पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इनमें से पांच गोलियां लगने पर जसवीर कुर्सी से जमीन पर गिर गया। इसके बाद हमलावर कार से कानोन्दा की तरफ भाग गए। परिजनों ने खून से लथपथ जसवीर को बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जसवीर की छाती में तीन और पेट में दो गोलियां लगी हैं। सूचना मिलते ही सदर थाने से पुलिस अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया और मृतक के परिजनों के बयान लेने की कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने गांव के निवासी चिन्नू, बजरंग व उनके तीन साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। मृतक जसवीर एक बेटे का पिता और तीन भाईयों में मंझला था। खेती करके परिवार चला रहा था।
विज्ञापन

हमलावरों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश
डीएसपी भगत राम भी अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने हमलावरों को पकडने के लिए सदर थाने व सीआईए की टीमों को निर्देश दिए। टीमें हमलावरों की तलाश में तुरंत निकल पड़ीं। गांव व उक्त युवकों के संभावित स्थानों पर पुलिस ने दबिश देनी शुरू की लेकिन देर रात तक हमलावर काबू नहीं किए जा सके थे। इस घटना के बाद से गांव में रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहासुनी बताई जा रही मौत का कारण
जसवीर की हत्या किन कारणों के चलते की गई ये न तो पुलिस बता रही है और न ही गांव के लोग कुछ बोल रहे हैं। हां, परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में ये जरूर कहा है कि कुछ दिन पहले चिन्नू व बजरंग की जसवीर से कहासुनी हो गई थी। इसी कहासुनी के चलते उन्होंने साथियों संग मिलकर जसवीर की हत्या कर दी। वहीं, गांव के लोग कहते हैं कि जसवीर की छवि साफ सुथरी थी।

जल्द होगी हमलावरों की गिरफ्तारी
हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दो हमलावरों की पहचान हो गई है। हमलावरों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
-भगतराम
डीएसपी, बहादुरगढ़
-
---फोटो 9 : अस्पताल के बाहर मौजूद लोगों की भीड़।
---फोटो 10 : डीएसपी से बातचीत करते ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed