{"_id":"5c52064dbdec22738b6ae077","slug":"151548879437-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन हत्या कांड का तीसरा आरोपी चढ़ा सीआईए के हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमन हत्या कांड का तीसरा आरोपी चढ़ा सीआईए के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। मांडोठी में 13 दिसंबर 2018 को हुए अमन हत्याकांड में शामिल रहे एक और आरोपी को अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक गांव मांडोठी निवासी सुरजीत का अपने ही कुनबे के धर्मबीर व कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा था। गत 12 दिसंबर को धर्मबीर ने सुरजीत की पत्नी कुंती के साथ झगड़ा किया था। इस झगड़े में कुंती के भाई किशोर अमन ने बीच बचाव किया। इसी रंजिश में धर्मवीर अपने कुछ साथियों के साथ सुरजीत के प्लॉट पर पहुंचा और अंधाधुंध गोलियां चला दी। इस दौरान गोली लगने से अमन की मौत हो गई थी। इस संबंध में सुरजीत की शिकायत पर धर्मवीर सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
दुल्हेड़ा से पकड़ा गया
इस मामले की जांच सीआईए-1 को सौंपी गई। मुख्य हत्यारोपी धर्मवीर को सीआईए ने काबू कर लिया था। इसके बाद धर्मवीर को हथियार उपलब्ध कराने वाले धर्मपाल को भी गिरफ्तार किया गया, लेकिन वारदात में शामिल निकेश उर्फ निक्का निवासी गोयला कलां फरार चल रहा था। पुलिस की उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार संभावित स्थान पर दबिश दे रही थी। बुधवार को गुप्त सूचना पर सीआईए ने दुल्हेड़ा से आरोपी निकेश उर्फ निक्का को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए इंचार्ज विवेक ने बताया कि निकेश उर्फ निक्का मुख्य हत्यारोपी धर्मवीर का दोस्त है। वारदात में यह भी धर्मवीर के साथ था। इसके पास भी पिस्तौल था लेकिन इसने गोली नहीं चलाई। फिलहाल इसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस रिमांड अवधि में इससे हथियार के बारे पता लगाया जाएगा।