{"_id":"5c2bc109bdec2256c822b82e","slug":"151546371337-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
पति सहित चार पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज
विज्ञापन
बौंदकलां। क्षेत्र के गांव रानीला निवासी युवती की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रानीला गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी शादी 2011 में झज्जर जिले के गांव हुमायुपूर में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने कम दहेज लाने के ताने मारने शुरू कर दिए। इसके बाद उनकी प्रताड़ना लगातार बढ़ती गई। उसने बताया कि गत 30 जुलाई को उन्होंने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर भी की थी। इसके बाद शिकायत महिला सेल में भेज दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला सेल से मामले को प्रोटेक्शन अधिकारी भिवानी केा भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में विवाहिता के पति, ससुर, सास व ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।