{"_id":"5ae78bcd4f1c1b23338b5f93","slug":"151525124045-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन स्कूल लगाने पर संचालक को शिक्षा विभाग भेजेगा नोटिस, बस के कागजातों की पुलिस करेगी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छुट्टी के दिन स्कूल लगाने पर संचालक को शिक्षा विभाग भेजेगा नोटिस, बस के कागजातों की पुलिस करेगी जांच
Updated Tue, 01 May 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
छुट्टी के दिन स्कूल लगाने पर संचालक को शिक्षा विभाग भेजेगा नोटिस, बस के कागजातों की पुलिस करेगी जांच
चरखी दादरी।
अचीना ताल के समीप हुए स्कूली बस हादसे में चार विद्यार्थियों सहित पांच ने अपनी जान गंवा दी। हादसे के बाद बीएसवीएन स्कूल प्रबंधन समिति की लापरवाही भी सामने आई है। शिक्षा विभाग अधिकारियों की मानें तो बुद्ध पूर्णिमा पर अवकाश घोषित किया था लेकिन इसके बावजूद स्कूल संचालक ने स्कूल लगाकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की है। इसके लिए स्कूल संचालक को शो-काज नोटिस जारी किया जाएगा। वहीं, पुलिस प्रशासन भी बस से संबंधित फिटनेस सर्टिफिकेट व धुआं प्रमाण सहित अन्य दस्तावेजों की जांच करेगा। पुलिस प्रशासन का तर्क है कि अगर कहीं खामियां पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि स्कूल संचालक देवेंद्र कादयान का दावा है कि बस के सभी दस्तावेज पूरे हैं।
ज्ञात रहे कि सोमवार दोपहर को बीएसवीएन स्कूल की बस की अचीना गांव के समीप से सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। इसमें बस परिचालक पप्पी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो छात्रों ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किए गए बस चालक व एक छात्रा की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश घोषित था और इसके तहत जिले के सभी राजकीय स्कूल बंद थे। इस लिहाज से स्कूल में सरकारी आदेशों की अवमानना हुई है और इस पर विभाग स्कूल प्रबंधन समिति के खिलाफ एक्शन लेगा। बौंदकलां ब्लॉक बीईईओ कुलदीप फौगाट ने बताया कि मंगलवार सुबह ही विभागीय टीम स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने पर स्कूल को शो-काज नोटिस भी भेजा जाएगा। वहीं, स्कूल संचालक देवेंद्र कादयान का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूल की बस हरियाणा वाहन पॉलिसी की सभी शर्तों को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि यह हादसा इत्तफाकिया था जो कभी भी किसी के साथ घटित हो सकता है। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि अगर स्कूल बस हरियाणा वाहन पॉलिसी को पूरा नहीं करती है तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगी।