फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   सरसों की पेमेंट लेकर आ रहे ट्रक चालक से 3.20 लाख लूटे

सरसों की पेमेंट लेकर आ रहे ट्रक चालक से 3.20 लाख लूटे

Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सरसों की पेमेंट लेकर आ रहे ट्रक चालक से 3.20 लाख लूटे
सरसों की पेमेंट लेकर आ रहे ट्रक चालक से 3.20 लाख लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सारंगपुर-रामपुरा गांव के बीच सोमवार देर रात कार सवार दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर एक ट्रक से 3.20 लाख की नकदी लूट ली। यह नकदी ट्रक चालक बहल की एक ऑयल मिल से लेकर आ रहा था। ट्रक चालक ने मामले की शिकायत बाढड़ा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में ट्रक चालक प्रवीन ने बताया कि सोमवार को वह पानीपत से ट्रक लेकर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रक मालिक श्याम लाल का उसके पास फोन आया। उन्होंने बहल की एक ऑयल मिल से सरसों की पेमेंट लाने की बात कही। प्रवीन ने बताया कि उसके साथ सहायक भी था। वे दोनों बहल से पेमेंट लेकर डोहका हरिया आने के लिए चल पड़े। प्रवीन ने बताया कि भिवानी से उनके एक परिचित को भी उन्होंने बैठा लिया। वे जब सारंगपुर-रामपुरा के बीच पहुंचे तो वहां सफेद रंग की गाड़ी लेकर खड़े दो युवकों ने ट्रक रुकवा लिया। ट्रक रुकते ही उक्त युवक कैबिन में चढ़ गए और चालक पर पिस्तौल तान दी। इस दौरान एक युवक ने वहां रखी तीन लाख बीस हजार की नकदी निकाल ली। इसके बाद अपनी गाड़ी लेकर चंपत हो गए। ट्रक मालिक श्यामलाल ने बताया कि चालक प्रवीन ने तुरंत मामले की सूचना उन्हें दी। वे मौके पर पहुंचे। श्यामलाल ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को देकर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत भी दी गई है। शिकायत पर संज्ञान लेकर बाढड़ा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed