{"_id":"5a7f4fe34f1c1ba0268b96e8","slug":"151518292963-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैक्म कोरियर कंपनी के कार्यालय से शनिवार रात को उड़ाए दस लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैक्म कोरियर कंपनी के कार्यालय से शनिवार रात को उड़ाए दस लाख
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर।
डेरा नाम चर्चा घर के सामने स्थित पैक्म कोरियर सर्विस लॉजिस्टिक कंपनी के कार्यालय में शनिवार की रात करीब 10 लाख रुपये की चोरी हो गई। चोरों ने घटना को अंजाम देने के लिए पिछले दरवाजे का इस्तेमाल किया। खास बात यह रही कि चोर बिना ताला तोड़े ही वारदात को अंजाम दे गए।
घटनास्थल को देखकर पुलिस ऐसा अनुमान जता रही है कि चोरों के द्वारा पीछे के दरवाजे पर जब दबाव डाला गया तो उसकी कुंडी टूट गई। इससे चोर बिना ताला तोड़े ही घटना को अंजाम दे गए। घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब कंपनी के मैनेजर ने सुबह साढे़ 9 बजे कार्यालय का शटर उठाया। कार्यालय का पिछला दरवाजा खुला पड़ा था। इसके अलावा कैश काउंटर का लॉक भी टूटा हुआ था तथा दराज से नौ लाख 97 हजार 390 रुपये की नकदी गायब थी।
तार काट कर डीवीआर उठा ले गए चोर
चोरी को अंजाम देने वाले आरोपी कितने शातिर थे। उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद कैमरों के तार काट दिए और रिकार्डिंग होने वाली डीवीआर को अपने साथ ले गए। फिलहाल वारदात पूरी तरह से ब्लाइंड है। पुलिस फिंगर एक्सपर्ट की मदद से मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मोबाइल डिलीवरी पर आई थी बड़ी राशि
पैक्म कोरियर कंपनी अपने झज्जर कार्यालय से केवल फिल्पकार्ट कंपनी के आइटमों की डिलीवरी देती है। शुक्रवार को दिन में महेंद्रगढ़ के किसी व्यक्ति ने मोबाइल की डिलीवरी ली थी। इसके चलते उसने कैश ऑन डिलीवरी मॉड के करीब आठ लाख रुपये जमा करवाए थे। इसके चलते लाखों की नकदी कंपनी के कार्यालय में रखी हुई थी।
कार्यालय में हैं पांच कर्मचारी
कर्मचारी का नाम पता पद कब से कार्यरत इतनी राशि जमा करवाई
1. राज सिंह निवासी बिरधाना मैनेजर 9 महीने से 8,39,974
2.राजीव निवासी निवादा डिलीवरी ब्वॉय 8 महीने से 32,721
3. रविंद्र निवासी निवादा डिलीवरी ब्वॉय 8 महीने से 57, 890
4. संदीप निवासी महराणा डिलीवरी ब्वॉय 7 महीने से 40,140
5. विक्रम निवासी बिरधाना डिलीवरी ब्वॉय 31 जनवरी से 26,463
वारदात ने खड़े किए ये सवाल
सवाल : आखिर 10 लाख रुपये का कैश कैसे कार्यालय में छोड़ गए कर्मचारी?
सवाल : चोरों को कैसे पता चला कि कार्यालय में 10 लाख कैश है?
सवाल : चोरों कैसे पता लगा कि पीछे के दरवाजे का कमजोर है?
जांच के लिए पुलिस ने गठित की तीन टीमें
मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द वारदात को ट्रेस कर लिया जाएगा। वारदात में एफएसएल टीम की भी मदद ली जा रही है।
- राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।