फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   संसोधित:::पुलिस पर लगाया चैन स्नेचिंग के मामले में महिला को झूठा फंसाकर जेल भेजने का आरोप

संसोधित:::पुलिस पर लगाया चैन स्नेचिंग के मामले में महिला को झूठा फंसाकर जेल भेजने का आरोप

Wed, 24 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
संसोधित:::पुलिस पर लगाया चैन स्नेचिंग के मामले में महिला को झूठा फंसाकर जेल भेजने का आरोप
पुलिस ने चैन स्नेचिंग के मामले में महिला को झूठा फंसाकर जेल भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
चैन स्नेचिंग के आरोप में जेल भेजी गई सुंदरहेटी निवासी महिला के बच्चों व ग्रामीणों ने मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस दौरान उन्होंने एसपी हिमांशु गर्ग को ज्ञापन सौंपा और जेल भेजी गई महिला को बेकसूर बताते हुए पुलिस कर्मियों पर उसे मामले में झूठा फंसाने के आरोप लगाए। ग्रामीणों ने एसपी हिमांशु गर्ग से मामले की जांच दोबारा करवाने और मामले में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी डीएसपी हेड क्वार्टर प्रदीप कुमार को सौंपी है। महिला के बच्चों ने प्रदेश के मुखिया से इस मामले की जांच कराने की गुहार भी लगाई है।

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा गत सात जनवरी को झज्जर जिले के गांव सुंदरेहटी निवासी एक महिला को चैन स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार किया था। महिला को पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज चुकी है। मंगलवार को महिला के बच्चे व गांव सुंदरहेटी के ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने बिना सीसीटीवी फुटेज की जांच किए महिला को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने एसपी हिमांशु गर्ग को वारदात के समय महिला के राजस्थान में उपस्थित होने के सबूत भी पेश किए। एसपी ने परिजनों व ग्रामीणों को इस मामले में सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य दस्तावेज जांच करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे गांव सुंदरहेटी निवासी सुरेश, कृष्ण कुमार, चंद्र सिंह, रामेहर, सुमेर सिंह, अभय सिंह, अतर सिंह, संजू, ओम, करतार सिंह, कर्मबीर व कर्णसिंह आदि ने बताया कि पुलिस द्वारा अपनी जांच सही ढंग से नहीं की गई और बेगुनाह महिला इस समय जेल में है। महिला के पति ने बताया कि चेन झपटमारी की घटना वाले दिन उसकी पत्नी कोटा में थी और इस संबंध में वहां के निवासियों के शपथ पत्र भी पेश किए।
विज्ञापन

---
इस मामले में ग्रामीण मुझसे मिले थे। ग्रामीणों की मांग पर मामले की जांच मैंने डीएसपी हेड क्वार्टर को सौंपी है। वो अपनी जांच रिपोर्ट मुझे सौंपेंगे।
हिमांशु गर्ग, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed