{"_id":"5a5d0bcb4f1c1b76268b4896","slug":"151516047307-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निष्पक्ष जांच की मांग के लिए डीसी को सौंपा ज्ञापन
चरखी दादरी।
गांव चिड़िया के ग्रामीणों ने सोमवार को डीसी विजय कुमार सिद्प्पा से मुलाकात की। इस दौरान नौसवां के ग्रामीणों ने गांव के युवाओं पर लगाए गए छात्रों से छेड़छाड़ के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया।
डीसी कार्यालय ज्ञापन सौंपने पहुंचे चिड़िया निवासी बीरभान, अजीत सिंह, तेजपाल, ब्रह्मानंद, संजय, सुखबीर, दलबीर, लीलू, हरज्ञान, सत्यनारायण, धर्मबीर, सत्ते, पंच बिल्लु, अशोक, बलमत आदि ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिनों पहले नौसवां के कुछ ग्रामीणों ने चिड़िया के युवाओं पर छात्राओं से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि पांच गांव की पंचायत ने इस मामले की भर्त्सना की है। पंचायत में नौसवा के ग्रामीणों ने भी कहा कि कुछ ही लोग हैं जो दोनों गांवों का भाईचारा खराब करना चाहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि चिड़िया व नौसवा के सरपंचों ने कहा है कि ऐसा किसी मामले की जानकारी उनके पास नहीं है। ग्रामीणों ने डीसी से गुहार लगाई कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए। वहीं, डीसी विजय सिद्प्पा ने इस मामले में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।