{"_id":"5a3abd8b4f1c1b6e468bbca1","slug":"151513799051-jhajjar-bahadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की चोरियों में रिकवरी के लिए एसपी से मिली पंचायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की चोरियों में रिकवरी के लिए एसपी से मिली पंचायत
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों की चोरियों में रिकवरी के लिए एसपी से मिली पंचायत
चरखी दादरी।
गांव भागेश्वरी में सालभर में सात चोरी होने के बाद ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। रविवार रात को दो मकानों में लाखों रुपये की चोरी होने के बाद ग्रामीणों ने बुधवार को दादरी एसपी से मिलकर जांच की मांग की है। एसपी हिमांशु गर्ग ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द वारदातों का खुलासा कर सामान की बरामदगी कराने का आश्वासन दिया है।
गांव भागेश्वरी में रविवार रात को खाद विक्रेता सुनील कुमार के घर से चोरों ने साढ़े चार लाख की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। सुनील ने बताया कि रात को वह अपने प्लॉट में सोया हुआ था घर पर पत्नी गीता देवी व बेटा था। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी से सारी नगदी व गहने लेकर फरार हो गए। वहीं, पवन कुमार के मकान से भी दो लाख की नकदी चोरी हो गई। पवन ने सुबह उठकर देखा तो संदूक से दो लाख नकदी, जरूरी कागजात व सोने चांदी के गहने चोरी हो चुके थे। चोरी की घटना के बाद सुनील व पवन ने अचीनाताल पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवा दिया था। एसपी को ज्ञापन देने आए सरपंच हुक्मचंद, नेकचंद, मुंशी, उमेद, रामौतार, रामफल, पवन व सुनील ने बताया कि गांव में पहले भी कई दफा चोरी हो चुकी है। 17 जनवरी, चार अप्रैल, नौ नवंबर व 17 दिसंबर को चोरी की वारदात गांव में हुई है। बुधवार को ग्रामीणों ने दादरी एसपी हिमांशु गर्ग को लिखित में ज्ञापन सौंपकर चोरी की वारदातें ट्रेस आउट करने की मांग की।